देहरादून, फरवरी 18 -- Dehradun Murder Solved: देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र से लापता युवक की 4 दोस्तों ने नशे में हुए विवाद के बाद बेसबॉल बैट से हमला कर हत्या कर दी। फंसने के डर से हत्यारोपियों ने पहले टैक्सी बुक की और फिर लाश को हरिद्वार में रेत में दबाकर ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने चिड़ियापुर से शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव ठिकाने लगाने में मदद करने वाले टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार मुख्य आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार 11 फरवरी को संतराम धीमान निवासी शास्त्री नगर ने वसंत विहार थाने में तहरीर दी। बताया कि उनका बेटा 28 वर्षीय दिगंबर धीमान 9 फरवरी को घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं है। सूचना पर वसंत विहार पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि दिगंबर धीमान के विरुद्ध थाना वसंत विहार पर पॉक्सो अधिनियम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.