हजारीबाग, अप्रैल 4 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। काण्डतरी वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति की मासिक बैठक बुढ़वा महादेव परिसर के पनसलवा में की गई। अध्यक्षता बड़कागांव उप प्रमुख बचनदेव कुमार ने की। बैठक में महुआ चुनने वालों के द्वारा जंगलों में पेड़ के सामने आग लगाकर महुआ चुनने वालों पर रोक लगाने को लेकर विशेष चर्चा की गई। बैठक के माध्यम से संदेश दिया गया कि यदि जंगल में महुआ चुनने के दौरान आग लगाते हुए पकड़े जाते हैं या जिनके महुआ पेड़ के सामने आग लगा हुआ पाया जाएगा, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बचनदेव कुमार, तुलेश्वर महतो, कुलेश्वर कुमार, संजय महतो, टीकनारायण महतो, रविकांत कुमार, आलोक नागमणि, रामेश्वर महतो, बिनोद महतो, विकास राम, अंशु राम, रोहित महतो, किशोर कुमार, सरजू महतो, तिला महतो, रामू राम, उमेश्वर महतो, टेका महतो, बसंत बहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.