काढ़ागोला स्टेशन और बरारी क्षेत्र को मिली विकास की बड़ी सौगात
कटिहार, मई 30 -- बरारी। संवाद सूत्र कटिहार लोकसभा क्षेत्र के सांसद तारिक अनवर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान काढ़ागोला पहुंचकर अमृत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन नए रेलवे स्टेशन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहा कि क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं को दूर करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है। जिससे आने वाले समय में लोगों को बेहतर आवागमन और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। सांसद ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काढ़ागोला रोड स्टेशन से बरारी थाना चौक भीतरगामी पुल होते हुए दलाल चौक तक लगभग 750 मीटर लंबी रेलवे सड़क के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा सेमापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के उच्चीकरण का कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.