काठीटांड स्कूल में किशोरियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित
रांची, मई 16 -- रातू, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, काठीटांड में शनिवार को किशोरी बालिकाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। करीब 70 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महिला चिकित्सकों ने स्वच्छता, पोषण और व्यक्तिगत साफ-सफाई की जानकारी दी। इस दौरान ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन और वजन की जांच भी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय प्रशासन ने ऐसे आयोजन आगे भी जारी रखने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.