रांची, मार्च 19 -- रातू,प्रतिनिधि। विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को काठीटांड़ चौक, पटेल चौक और रातू में हिन्दु नववर्ष का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काठीट़ांड़ चौक पर भगवा ध्वज फहराकर भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित की, भारत माता की वंदना के बाद खीर और मिठाईयां बांटी गई। महाआरती में सैकड़ों महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। इससे पूर्व क्षेत्र के कई मंदिरो में दीप जलाया गया। मौके पर अरविंद पांडेय, प्रदीप सिंह, रोबिन कुमार महतो, अभिषेक गुप्ता, सुबोध साहु, विनय गुप्ता, मनोज शर्मा, सिन्धु कुमार, सुनील साव, रोहित शर्मा, दीपांशु शर्मा, चुन्नु लाल, रवि कुमार, आकाश शर्मा, रंजू देवी, प्रदीप सोनी, अविनाश झा, अभिषेक पाठक, राम विलास तिवारी, विनय मिश्रा, रौशन चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थ...