रांची, अप्रैल 12 -- रातू, प्रतिनिधि। झारखंड उत्पाद सिपाही की परीक्षा का पेपर लीक मामले में रविवार को भाजपा ने काठीटांड़ चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। झारखंड प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया संयोजक मृत्युजंय शर्मा ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न करे। विक्की लोहरा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता पेपर लीक के विरोध में जमा हुए हैं, यह सरकार युवा विरोधी है। कार्यक्रम में रातू पश्चिमी और पूर्वी मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मृत्युंजय शर्मा, सुधाकर चौबे, अजय तिवारी, नेहा सिंह, इमरान खान, यश सिंह परमार, विक्की लोहरा, मुरारी गुप्ता, दशरथ साहू, परमेश्वर गोप, रूपक मिश्रा, संजय मिश्रा, शिवपुजन साहू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.