काठीटांड़ चौक पर ट्रक-कार में टक्कर, दोनों वाहन जब्त
रांची, जून 11 -- रातू। थाना क्षेत्र के एनएच-39 स्थित काठीटांड़ चौक पर गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रक और बलेनो कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार मांडर की ओर से आ रही ट्रक (जेएच 02 आर 1514) और बलेनो कार (जेएच 01 डीक्यू 1278) के बीच टक्कर हुई। घटना के बाद कार चालक मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा। वहीं ट्रक चालक ने खुद को दोषी मानने से इनकार करते हुए मुआवजा देने से मना कर दिया। सूचना मिलने पर रातू पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई। समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.