काठीकुंड में रामायण पाठ से माहौल हुआ भक्तिमय
दुमका, मार्च 30 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी में आयोजित राम विवाह महोत्सव पूरे भक्तिमय माहौल में अपने अंतिम चरण की ओर अग्रसर है, सोमवार को महोत्सव के सातवें दिन पूजा अर्चना के साथ संध्या आरती में बड़ी संख्या में भक्त जुटे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन पंडित सुमन पांडे द्वारा विधिवत रामायण पाठ किया जा रहा है। कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और आदर्शों का वर्णन किया जा रहा है।वहीं, प्रतिदिन संध्या आरती के समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है, आरती के दौरान पूरा वातावरण "जय श्रीराम" के जयघोष से गूंज उठता है, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो जाता है।आयोजन समिति के अनुसार, आगामी 2 अप्रैल को प्रतिमा विसर्जन के साथ इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जाएगा, समापन के दिन भी विशेष पूजा-अर्चना औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.