दुमका, मई 10 -- काठीकुंड थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से लदा महिंद्रा पिकअप वाहन पकड़ा है। वाहन संख्या जेएच10बीजी-3014 बंगाल से दुमका की ओर आ रहा था। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान 141 पेटी अवैध शराब बरामद की। बरामद शराब "ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की" ब्रांड की है, जिस पर केवल उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए"। लिखा हुआ था। कुल 6768 पाउच, प्रत्येक 180 एमएल की शराब जब्त की गई। मौके से 10 खाली कार्टून और पिकअप वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में वाहन चालक लखन महतो, निवासी जामताड़ा को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- सफलता : बंगाल से बिहार ले जा रहे अवैध शराब के खेप को पुलिस ने पकड़ा पुलिस के अनुसार शराब मनोज कुमार मंडल नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। काठीकुंड थाना में भारतीय न्या...