काठा पीर पर पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ
रुडकी, मई 31 -- विश्व प्रसिद्ध दरगाह शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर पर लगने वाले पांच दिवसीय वार्षिक मेले का शुभारंभ रविवार से पहली रोशनी के साथ हो गया है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पथरी थाना क्षेत्र के जंगल में स्थित कांटा पीर पर हर वर्ष पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें अलग-अलग राज्यों से जायरीन प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं। रविवार को एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने दरगाह परिसर पहुंचकर मेले का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- काठा पीर पर पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ एसपी देहात ने बताया कि मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.