रुडकी, मई 13 -- लक्सर। पथरी क्षेत्र के जंगल मे स्थित हजरत शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर की दरगाह पर 31 मई से पांच दिवसीय सालाना उर्स मेले की तैयारियां जोरशोर पर शुरू हो जाएंगी। दरगाह की रंगाई पुताई व जायरीनों के लिए लंगर आदि की सुविधाएं के प्रशासन को ओर से किया जाएगा। बुधवार को प्रशासन की मौजूदगी में मेले का ठेका खुली पंचायत में छोड़ा गया। सबसे अधिक बोली हिमाचल फन फेयर के ठेकेदार की रही और उनके नाम पर ही ठेका 61.15 लाख में छोड़ा गया। मेला कमेटी की ओर से स्थाई पुलिस चौकी बनाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...