काठामो पूजा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
मेरठ, सितम्बर 5 -- मेरठ। बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति के तत्वावधान में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के लिए शुक्रवार को पारंपरिक और विधि विधानपूर्वक काठामो पूजा हुआ। वैदिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण की पवित्र प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ। काठामो पूजा बंगाली दुर्गा पूजा परंपरा का महत्वपूर्ण और मंगलकारी अनुष्ठान है। अमिताभ मुखर्जी, अभय मुखर्जी, सुब्रतो बिस्वास ने पूजा अर्चना में सहभागिता की। अमिताभ मुखर्जी ने बताया कि काठामो पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मां दुर्गा के आगमन की पहली अनुभूति है। कहा कि काठामो पूजा के साथ मां दुर्गा के आगमन की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है। सुब्रतो बिस्वास ने कहा कि काठामो पूजा से लेकर विसर्जन तक दुर्गा पूजा की प्रत्येक परंपरा का अपना विशेष आध्यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.