सिद्धार्थ, मई 13 -- ककरहवा। अंतरराष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा ककरहवा बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने काठमांडो से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस की जांच के दौरान सोलह बांग्लादेशी व दो नेपाली पासपोर्ट बरामद किए है। बस में सवार किसी यात्री ने बरामद पासपोर्ट पर मालिकाना हक नहीं जताया। बरामद पासपोर्ट को पुलिस विभाग को सुपुर्द कर दिया गया हैं। मोहाना थाना क्षेत्र स्थित ककरहवा बॉर्डर पर एसएसबी, कस्टम एवं सिविल पुलिस की संयुक्त टीम ने नियमित जांच के दौरान टूरिस्ट बस को जांच के लिए रोका। यात्रियों के सभी आईडी कागज व बैग को चेक करने बाद, जवानों द्वारा बस डिग्गी व सीट के अलावा ड्राइवर सीट के पास जवानों को कुछ संदिग्ध दिखने पर जांच किया गया तो उसमे सोलह बांग्लादेशी पासपोर्ट मिला हैं। हालांकि सीमा पर तैनात सभी एंजेसियों ने बस में बैठे यात्रियों से गहन पूछताछ ...