काठमांडू में होगी एशिया पेसिफिक आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप
आगरा, अगस्त 21 -- नेपाल की राजधानी काठमांडू में 2 से 4 अक्तूबर तक एशिया पेसिफिक आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप आयोजित होगी। नेपाल आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता में जूनियर, यूथ, सीनियर, मास्टर और दिव्यांग वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। इंडियन आर्म रेसलिंग फेडरेशन के महासचिव डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि पिछली राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ी पंजीकरण के लिए फेडरेशन से संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.