लखनऊ, अप्रैल 11 -- दुबई से काठमांडू पहुंची थी फ्लाई दुबई की उड़ान, नेविगेशन सिस्टम में कुछ दिक्कत के कारण उतर नहीं सकी विमान में सवार थे 154 यात्री, लखनऊ में ईंधन भरकर सुबह करीब 9:30 बजे वापस काठमांडू गया विमानलखनऊ प्रमुख संवाददातानेपाल के काठमांडू हवाई अड्डे पर शनिवार को कुछ समय के लिए नेविगेशन सिस्टम में दिक्कत आ गई। नतीजतन दुबई से काठमांडू पहुंची फ्लाई दुबई की फ्लाइट वहां उतर नहीं सकी। हवा में दो से तीन चक्कर लगाने के बाद उसे लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया।एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार फ्लाई दुबई की फ्लाइट एफजेड 1133 शनिवार की सुबह 8:30 बजे काठमांडू से डायवर्ट हो कर आई। इस फ्लाइट में करीब 154 यात्री थे। तकनीकी समस्या दूर होने के बाद फ्लाइट यहां से फ्लाइट 9:30 बजे गई। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार काठमांडू का आल्टरनेट एयरपोर्ट लखनऊ है और द...