काठमांडू की फ्लाइट खराब मौसम के चलते लखनऊ डायवर्ट, 150 यात्री थे सवार
लखनऊ, जुलाई 20 -- सरोजनीनगर,(लखनऊ), संवाददाता। नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार शाम अचानक मौसम खराब होने का असर अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं पर भी देखने को मिला। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड-539 को निर्धारित समय पर काठमांडू एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने विमान को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया। दुबई से दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर यह उड़ान शाम 7:30 बजे काठमांडू पहुंचती है, लेकिन रविवार को वहां मौसम खराब होने के चलते विमान एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। एटीसी ने विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। यह विमान रात करीब 8:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.