हल्द्वानी, अप्रैल 25 -- हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग में काठगोदाम स्पोर्ट्स अकादमी ने नर सिंह क्रिकेट अकादमी को 165 रनों से हराया। शानदार गेंदबाजी के लिए नितीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जीएनजी क्रिकेट एरिना में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए काठगोदाम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 418 रन बनाए। देवराज ने 116, इमामुद्दीन अंसारी ने 101 और गर्वित ने 76 रनों की शानदार पारियां खेलीं। नर सिंह क्रिकेट अकादमी की ओर से हर्षित पांडे ने 3 और दीक्षांत ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नर सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम 39वें ओवर में 123 रन पर सिमट गई। काठगोदाम के लिए नितीश ने 4 विकेट, जबकि चित्रांश और विक्की बिष्ट ने 2-2 विकेट झटके। अंपायर की भूमिका कुशाग्र सिंह और विनोद पंतोला ने...