हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर खड़ी बाघ एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में एक भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। रुटीन चेकिंग के दौरान रेलवे प्रबंधन को इसका पता लगा। जीआरपी ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। भ्रूण तकरीबन सात-आठ महीने का बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष जीआरपी कमल कोरंगा ने बताया कि किसी अज्ञात महिला ने भ्रूण को शौच के बहाने यहां फेंके जाने की आशंका है। मामले की जांच के लिए स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...