हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 साल की बेटी 25 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि किशोरी को शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...