हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों व उनके परिवारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मान्यता प्राप्त संगठन एनईआरएमसी, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के सहयोग से आज काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर का संचालन चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी की ओर से किया गया। यह भी पढ़ें- काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...