हल्द्वानी, अप्रैल 18 -- हल्द्वानी, संवाददाता। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से शनिवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर नए वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए इसे यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी बताया गया। कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख नवीन निश्चल, उप क्षेत्र प्रमुख गृज नन्दन गुप्ता, अभिषेक कुमार सिन्हा, काठगोदाम रेलवे स्टेशन प्रबंधक डीएस बोरा सहित बैंक और रेलवे के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.