हल्द्वानी, मार्च 14 -- हल्द्वानी। काठगोदाम के रेलवे कॉलोनी में एक स्कूटी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रवीण कुमार सिंह, हाल काठगोदाम रेलवे कॉलोनी मूल सत्यजीत नगर (पश्चिम बंगाल) निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार उन्होंने अपनी स्कूटी 12 मार्च की शाम बिल्डिंग के नीचे पार्क की थी। अगली सुबह स्कूटी वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का सुराग न मिलने पर पीड़ित ने काठगोदाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...