काठगोदाम-रानीबाग के जाम से निजात दिलाएगा बाईपास
हल्द्वानी, जून 10 -- भवाली। कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों समेत नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम रूट के लाखों यात्रियों को जल्द ही काठगोदाम और रानीबाग क्षेत्र में लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग ने काठगोदाम-अमृतपुर टू लेन बाईपास निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस बाईपास का निर्माण 21 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसे अगले एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। यह परियोजना लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांगों में शामिल रही है। वर्तमान में हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली समेत पर्वतीय क्षेत्रों को जाने के लिए एक ही सड़क है। इसपर काठगोदाम, रानीबाग और गुलाबघाटी में यातायात का दबाव रहता है। अभी गौलापार बाईपास से नैनीताल-भीमताल की तरफ जाने के लिए नरीमन तिराहे पर आना पड़ता है। काठगोदाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.