हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। काठगोदाम में जल निगम सीवर का काम तीन दिन में खत्म कर सड़क ठीक करेगा। अधिशासी अभियंता अशोक कटारिया ने इस संबंध में विभागीय कार्मिकों को निर्देश जारी किए हैं। इससे एक ही जगह पर सड़क के दोनों ओर निर्माण कार्य होने से लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हल्द्वानी से कुमाऊं के पर्वतीय जिलों के लिए आवागमन करने वाले लोग और पर्यटक नैनीताल रोड से होकर गुजरते हैं। हर दिन सैकड़ों निजी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही होती है। इन दिनों काठगोदाम में एक ओर की सड़क में नहर कवरिंग के लिए सिंचाई विभाग की जमरानी इकाई काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जल निगम सीवर लाइन बिछाने का काम कर रहा है। दोनों ओर एक ही जगह काम होने से सड़क संकरी हो गई है। जिससे जाम की समस्या खड़ी हो गई है। आपके प्रिय अखबा...