हल्द्वानी, जनवरी 20 -- हिन्दुस्तान असर हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। काठगोदाम स्थित कलसिया नाले पर बने बेली ब्रिज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा फिलहाल टल गया है। हिन्दुस्तान की 'खतरे में सफर' मुहिम के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग हरकत में आया और कोलकाता से मंगाए गए 500 नए नट-बोल्ट पहुंचते ही सोमवार से पुल की मरम्मत शुरू कर दी गई। तकनीकी टीम ने पुल को कसने और मजबूती बढ़ाने का काम प्रारंभ कर दिया है। इसके साथ ही लंबे समय से लटके पक्के पुल के निर्माण की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने खबर का संज्ञान लेते हुए यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एनएच और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू की। इसके बाद हरकत में आए एनएच अफसरों ने आनन-फानन से कोलकाता से बेली ब्रिज के 500 नए नट बोल्ट ऑर्डर भेजकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.