बरेली, मार्च 30 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल ने यात्री जनता की अत्यधिक भीड़ एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व से संचालित (09075-09076) काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी के संचालन की अवधि का विस्तार किया गया है। सीनियर डीसीएम संजीव कुमार शर्मा ने बताया, 09075 मुम्बई सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस 1 से 29 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार और 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेंट्रल एक्सप्रेस 02 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को संचालित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...