हल्द्वानी, मई 29 -- हल्द्वानी। काठगोदाम और मुंबई के बीच शुरू हुई नियमित सुपरफास्ट ट्रेन पहले ही दिन फुल हो गई। गुरुवार को मुंबई रवाना हुई ट्रेन की स्लीपर और एसी श्रेणी की सभी सीटें बुक रहीं। रेलवे के अनुसार अगले दो हफ्तों तक ट्रेन में एक भी सीट उपलब्ध नहीं है। पर्यटन सीजन के चलते अन्य प्रमुख ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग चल रही है। काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन (21907/21908) के नियमित संचालन ने पहले ही दिन यात्रियों का जबरदस्त रुझान दिखा दिया। गुरुवार दोपहर मुंबई से काठगोदाम पहुंची ट्रेन शाम 5:30 बजे वापस मुंबई के लिए रवाना हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन की स्लीपर और एसी दोनों श्रेणियों की सभी सीटें पूरी तरह भर गईं। यह भी पढ़ें- यात्रियों को बड़ी राहत, धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन का हरदोई में ठहराव रेलवे ने बताया कि चार और 11 ...