नैनीताल, अप्रैल 10 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिले की विभिन्न सड़कों के सुधारीकरण, चौड़ीकरण समेत अन्य कार्यों के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय से स्वीकृतियां मिलीं हैं। अच्छी खबर ये है कि काठगोदाम-नैनीताल हाईवे पर रानीबाग के पास लगने वाले जाम से निजात दिलाने को अंडरपास बनाया जाएगा। भीमताल की ओर जाने वाले वाहन इसी अंडरपास से निकलेंगे। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बताया कि काशीपुर-रामनगर मोटर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग 309) के किमी एक से 28 तक के लिए 16.81 करोड़ की स्वीकृति मिली है। मार्ग की सतह खराब होने के कारण कॉर्बेट जाने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विभाग को जल्द टेंडर आमंत्रित कर कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- PM मोदी के देहरादून दौरे को लेकर दिल्ली आने-जाने वाले प्रमुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.