काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस 20 मई को बदले मार्ग से चलेगी
हल्द्वानी, मई 18 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में सालावास-बासनी-भगत की कोठी खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य के चलते नॉन इंटरलॉकिंग किया जाएगा। इसके कारण काठगोदाम से 20 मई को रवाना होने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन निर्धारित फुलेरा-अजमेर-मारवाड़-लूनी-भगत की कोठी-जोधपुर मार्ग के बजाय फुलेरा-डेगाना-मेड़ता रोड-जोधपुर होकर चलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए मकराना डेगाना और मेड़ता रोड स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले समय-सारिणी जांचने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस कल बदले मार्ग से चलेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.