काठगोदाम और रानीबाग में लगा जाम, यात्री परेशान
हल्द्वानी, मई 29 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। पहाड़ों का रुख करने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते शुक्रवार को यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह से ही काठगोदाम, रानीबाग और गुलाबघाटी के आसपास वाहनों का भारी दबाव देखा गया। पर्यटकों के बड़ी संख्या में पहाड़ों की ओर जाने की वजह से रुक-रुक कर लंबा जाम लगता रहा। स्थिति देर शाम अधिक बिगड़ गई। जब काठगोदाम और रानीबाग में सड़कों पर वाहनों की कतारें और लंबी हो गईं। एसपी यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि वाहनों के अत्यधिक दबाव के बावजूद यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस बल ने खास इंतजाम किए हैं। यह भी पढ़ें- पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर प्रतिबंध उन्होंने कहा कि प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- हरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.