काठगोदाम, रानीबाग में तीन घंटे कटौती, शहर में दिन भर बिजली की आंख-मिचौली
हल्द्वानी, मई 19 -- हल्द्वानी। गर्मी के मौसम में ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। मंगलवार को काठगोदाम और रानीबाग क्षेत्र में लाइन मेंटेनेंस के लिए तीन घंटे बिजली की कटौती की गई। वहीं शहर क्षेत्र में दिनभर बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। गर्मी में ऊर्जा निगम का लाइन मेंटेनेंस काम जारी है। मंगलवार को रानीबाग बिजलीघर से जुड़ी 11 केवी लाइन के कंडक्टर बदलने का काम किया गया। इसके लिए सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक शीशमहल, गायत्री नगर, भुजियाघाट फीडर से सप्लाई बंद रही। यह भी पढ़ें- ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में चार घंटे बिजली कटौती से परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.