सोनभद्र, मार्च 21 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शराब पिलाने से मना करने पर मारपीट करने औ दांत से उंगली काट कर अलग करने का मामला शक्तिनगर थाने पहुंचा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कनहरा,ओबरा निवासी दुर्गा लाल जायसवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कनहरा ओबरा निवासी भगवंत लाल पुत्र सीताराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 16 मार्च के करीब 3:00 बजे दोपहर में शक्ति नगर स्थित राहुल ढाबा होटल पर बैठकर खाना खा रहा था कि गांव का परिचित दुर्गा लाल जायसवाल द्वारा दारू पिलाने के लिए जबरदस्ती करने लगा जब मना किया तो आग बबूला होकर गाली गलौज करते हुए लाठी से हमला किया और बाएं हाथ के बीच की उंगली दांत से काटकर अलग कर दी। होटल मालिक व अन्य लोगों के बीच बचाव किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.