रांची, मई 12 -- कर्रा, प्रतिनिधि।  प्रखंड अंतर्गत लोधमा पंचायत के काटमकुकू, कुलहुटू और पुटंग ढोड़हा में मंगलवार को चाला अखड़ा खोड़हा कुलहुटू ने ऐतिहासिक एदेल संगा 22 पड़हा जतरा का आयोजन कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पंचायती राज निदेशक सह भारत सरकार की इनकम टैक्स कमिश्नर निशा उरांव उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एदेल संगा 22 पड़हा की महारानी अमृता मुंडा तथा चाला अखड़ा खोड़हा के अध्यक्ष बंदी उरांव मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए निशा उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज के सामने मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। पहला उनकी विशिष्ट पहचान की रक्षा और दूसरा जल, जंगल और जमीन पर उनके अधिकारों का संरक्षण। उन्होंने कहा कि आदिवासी पहचान उनकी परंपरा, धार्मिक आस्था और सामाजिक अधिकारों से जुड़ी हुई है, जिस पर बाहरी हस्त...