गंगापार, अप्रैल 19 -- मऊआइमा इलाके के ग्राम रामनगर गंसियारी निवासी दीपक कुमार का आरोप है कि उसका पालतू कुत्ता रविवार को दोपहर में सो रहा था। तभी गांव के एक ने कुत्ते को पैर से ठोकर मार दी। जिस पर कुत्ता उसे काट लिया। दीपक कुमार का आरोप है कि युवक घर से कुल्हाड़ी लेकर आया और कुत्ते के गर्दन पर हमला कर उसे मार डाला। दीपक का आरोप है कि बोलने पर उसे गालियां दी गई और जान से मारने की धमकी दी। दीपक ने मऊआइमा थाने में युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.