पूर्णिया, मार्च 29 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर प्रखंड अंतर्गत काझा चौक स्थित सर्वेश्वर धाम शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीरामचरितमानस नवाह परायण पावन पाठ महायज्ञ का समापन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया। समापन के उपरांत विधि-विधान के साथ प्रतिमा विसर्जन किया गया। सर्वेश्वर धाम शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष सदानंद शर्मा के नेतृत्व में निकली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त एवं श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के बीच प्रतिमा को काझा कोठी पोखर में विसर्जित किया। विसर्जन यात्रा में मंदिर समिति के सदस्य मनोज ठाकुर, अजय कुमार, निर्मल किशोर एवं पंकज शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर काझा पंचायत के मुखिया सह केनगर मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार साह भी शामिल हुए। उन्होंने नवाह परायण पाठक मंडली एवं...