गया, मई 14 -- गुरुआ प्रखंड की काज ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री नल-जल योजना पूरी तरह बदहाल हो गई है। पंचायत के सभी 12 वार्डों में योजना ठप पड़ी हुई है, जिससे ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। कहीं मोटर जल चुकी है तो कहीं गेटवेल खराब पड़ा है। कई स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज, पानी टंकी क्षतिग्रस्त और नल की टोटियां टूटी हुई हैं। वहीं कई वार्डों में भू-जल स्तर नीचे चले जाने के कारण जलापूर्ति बंद हो गई है। पंचायत के मुखिया रितेश कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड संख्या 2 इटवा, 3 टडई, 4 गोंडा, 5 करताही टोला दुसाध डीह, 6 खैरी टैरा, 7 काज, 8 चटक बिगहा, 9 कुर्थीया टॉड, 10 जगन्नाथपुर, 11 रहमान और 12 पिपराही समेत अधिकांश वार्डों में नल-जल योजना खराब पड़ी है। उन्होंने कहा कि रहमान गांव में पिछले दो वर्षों से योजना बंद है, जिससे ग्रामीणों...