काज किए बड़ देवन के तुम, वीर महाप्रभु देखि विचारो
ललितपुर, अप्रैल 2 -- श्री संकट मोचन हनुमानाष्टक पंक्तियां 'काज किए बड़ देवन के तुम, वीर महाप्रभु देखि विचार, कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसे नहिं जात है टारो' गुरुवार को श्रीतुवन मंदिर प्रांगण में गूंजती रहीं। बजरंगबली का अभिषेक, मनोहारी श्रृंगार व हवन पजून के उपरांत महंत श्रीरामलखन दास जी महाराज ने विधिविधान के साथ उनकी आरती उतारी। इस दौरान घंटा घड़ियाल, शंख की ध्वनि और भगवान श्रीराम नाम संग केशरी नंदन का जयघोष वातावरण को ऊर्जीकृत करता रहा। श्री हनुमान जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी में श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के पदाधिकारी और सदस्यगण पिछले कई दिनों से जुटे थे। श्री तुवन मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया। भीतरी हिस्से में आकर्षक श्रृंगार किया गया। बुधवार रात्रि श्री तुवन मंदिर का कोना-कोना जगमगा उठा। भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.