आजमगढ़, जून 24 -- आजमगढ़। जिले के अतरौलिया ब्लाक के खानपुर फतेह गांव निवासी काजोल सिंह ने बीपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने 9वीं रैंक प्राप्त किया है। उनका चयन श्रम प्रवर्तन अधिकारी पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से इलाके में काफी खुशी है।क्षेत्र के खानपुर फतेह निवासी काजोल सिंह के पिता कृष्ण गोपाल सिंह किसान और माता कंचनलता सिंह गृहिणी हैं। काजोल सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतरौलिया हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज अतरौलिया एवं स्नातक तथा परास्नातक शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज आजमगढ़ से पूर्ण किया है। काजोल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बहनों को दिया है। यह भी पढ़ें- विधायक ने बीपीएससी में सफल अमृता से मिलकर दी बधाई उन्होंने बताया कि उनकी इस सफलता के लिए गुरुजनों और ...