कौशाम्बी, मई 9 -- तहसील चायल के काजू गांव में शुक्रवार को एसडीएम की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि विवादों के निस्तारण के लिए विशेष चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में ग्रामीणों की शिकायतों को सुनकर राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। चौपाल के दौरान गांव निवासी सुधाकर सिंह ने नाली निर्माण और पानी निकासी की समस्या उठाई। मौके पर जांच के दौरान मामला आबादी भूमि से जुड़ा पाया गया। ग्राम प्रधान को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिस पर प्रधान ने नाली निर्माण कराने की सहमति जताई। वहीं समीर सिंह ने जलभराव और पानी निकासी की शिकायत की। यह भी पढ़ें- थाना दिवस में पहुंचीं आठ शिकायतें, राजस्व व पुलिस टीम गठित जांच में पाया गया कि नाली न होने के कारण रास्ते में पानी भरा रहता है। इस पर ग्राम प्रधान को तत्काल मिट्ट...