नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- दिल्ली में एक महिला से मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक आदमी ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया गया और तीन महिलाओं ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उन महिलाओं ने उसकी पत्नी पर काजू का एक पैकेट चुराने का आरोप लगाया था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, यह घटना 28 मार्च के बीच हुई। महिला काम से घर लौट रही थी और एक सरकारी स्कूल के पास स्थित किराने की दुकान पर रुकी थी। अपनी शिकायत में महिला ने दावा किया कि काउंटर पर अपनी खरीदारी पूरी करने के बाद तीन महिलाओं ने उससे उसके सामान का बिल दिखाने की मांग की। जब वह बिल निकालने लगी तो कथित तौर पर उन तीनों ने उसे धक्का दिया, गालियां दीं और उस पर चोरी का आरोप लगाया। जब उसने विरोध किया तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.