जौनपुर, जून 20 -- जौनपुर, संवाददाता। आलीमे दीन हजरत मौलाना शमसुद्दीन की याद में उर्स ए शम्सी गुरुवार जुमेरात को अकीदतके-साथ संपन्न हुआ। जिला कारागार के पीछे शेखपुर मोहल्ला स्थित काजी मोहम्मद शमसुद्दीन जाफरी की मजार पर चादर पोशी कर मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गईं। मदरसा हनीफिया आलम खां से चादर लेकर अकीदतमंद शेखपुर स्थित काजी शमसुद्दीन अहमद जाफरी की मजार पर पहुंचे। वहां स्थानीय लोगों के अलावा वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अमेठी, श्रावस्ती समेत आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में अकीदतमंद पहुंचे थे। अकीदतमंदो ने मजार पर चादर पोशी की। इससे पहले मदरसा हनीफिया के मौलाना अलहाज मोहिउद्दीन अहमद हेसाम जाफरी ने मुल्क में अमन शांति के लिए दुआ की। यह भी पढ़ें- उर्से- मुकद्दस में समाज में प्रेम, सद्भाव और इंसानियत के मूल्य...