मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- जफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहमदपुर थाना क्षेत्र के एक चर्चित स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा दो दिनों से लापता है। इस संबंध में छात्रा के पिता ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। आवेदन में छात्रा के स्कूल से लौटने के दौरान बाइक से उसे अगवा करने का आरोप लगाया। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.