जहानाबाद, अप्रैल 6 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के काजी दौलतपुर गांव में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार को सुबह से ही आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु आयोजन स्थल पर जुटने लगे, जिससे पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति भाव से गुंजायमान हो उठा। शांतिकुंज, हरिद्वार से आए प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में विधि-विधानपूर्वक हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। नौ कुंडों पर नौ यजमानों के साथ श्रद्धालुओं ने अलग-अलग पालियों में आहुति दी। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और श्रद्धा का माहौल बना रहा, वहीं मंत्रों की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य रामनारायण सोनी, अवधेश प्रसाद केसरी सहित अन्य वक्ताओं ने गायत्री महामंत्र ...