नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- 'बिग बॉस 20' इस वक्त अपने चरम पर है। शो पर हर दिन नए टास्क के साथ ही कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल मचा हुआ है। अब तक शो से तीन कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो चुके हैं। वहीं सलमान खान भी इस अपने दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। 'बिग बॉस 20' में सलमान और शो के कॉन्सेप्ट की तो चर्चा हो रही है, लेकिन एक कंटेस्टेंट ऐसा है, जो न सिर्फ अपने फैंस, बल्कि स्टार्स का भी फेवरेट बना हुआ है। 'बिग बॉस 20' शो पर जो भी स्टार आता है, वो बिना उसकी तारीफ किए खुद को रोक नहीं पाता, अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं, काजी तौकीर की। काजी बिग बॉस के घर के सबसे ज्यादा एंटरटेनर कंटेस्टेंट हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं 'बिग बॉस 20' से पहले भी काजी सेम ऐसा ही एक रियलिटी शो कर चुके हैं। हालांकि, उस शो के विनर का खिताब वो जीत...