काजी-ए-शहर और मुफ्ती-ए-शहर का जोरदार इस्तकबाल
बलरामपुर, सितम्बर 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। जामिया अरबिया अनवारुल कुरान अरबी कॉलेज में सोमवार को शिक्षकों व छात्रों ने नवनियुक्त काजी-ए-शहर मौलाना सैय्यद अहमद रजा कादरी व मुफ्ती-ए-शहर मुफ्ती मुजम्मिल अख्तर मिस्बाही का फूल-माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। छात्रों ने दोनों धर्मगुरुओं को बधाई पत्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर कॉलेज परिवार ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं। कॉलेज परिसर में हुए समारोह में शिक्षकों और छात्रों ने प्रभारी प्रधानाचार्य मुफ्ती मुजम्मिल अख्तर मिस्बाही को मुफ्ती-ए-शहर और मौलाना सैय्यद अहमद रजा कादरी को काजी-ए-शहर बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान धार्मिक शिक्षा, विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और समाज के मार्गदर्शन पर चर्चा हुई। काजी-ए-शहर मौलाना सैय्यद अहमद रजा कादरी ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.