जहानाबाद, मार्च 31 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। बिहार द्वारा आयोजित शिक्षा भ्रमण कार्यक्रम के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालय काजीसराय के छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग कॉलेज हुलासगंज का शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों ने इंजीनियरिंग कॉलेज के विभिन्न विभागों और लैब का अवलोकन किया। स्कूल के वर्ग नवम एवं दशम में पढ़ने वाले छात्रों को विज्ञान विषय की प्रति अभिरूचि जागृत करने के उद्देश्य से भ्रमण कराया गया। ताकि विज्ञान विषय का उन्नयन विकास हो। विद्यालय के प्राचार्य श्यामा देवी, विद्यालय के सचिव सुनील यादव, शशिरंजन शर्मा, अनिल कुमार, शशिकांत, प्रियंका, अंकिता कुमारी, स्नेहलता, अविनाश, रामावतार सिंह एवं किशन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। इस मौके पर सुनील कुमार, शशिरंजन शर्मा एवं सौरभ कुमार ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की का...