काजीरंगा के बांसों से लहलहाएंगे यूपी में गंगा किनारे के 1423 गांव
लखनऊ, मई 14 -- अजीत कुमार, लखनऊ यूपी में गंगा किनारे के 1423 गांव असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के बांसों से लहलहाएंगे। इसके लिए गंगा तट के ही 234 गांवों में काजीरंगा की बेहतर क्वालिटी की बांसों की नर्सरी तैयार की जाएगी, जहां से गंगा नदी के किनारे के 26 जिलों के करीब 1423 गांवों को बांस के पौधों की आपूर्ति की जाएगी। किसानों की खेतों में बांस की खेती के प्रस्ताव को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की स्टेट लेबल सेंगशनिंग कमेटी ने मंजूरी दे दी है। यह भी पढ़ें- पहली बार एग्रो फॉरेस्ट्री का भी होगा सर्वे कमेटी की उम्मीदें कमेटी को उम्मीद है कि इससे संबंधित गांवों के काश्तकारों को भारी मुनाफा होगा और उनकी आय दूनी से भी अधिक हो जाएगी। उन्नत प्रजाति के बांसों की नर्सरियों के लिए ऑर्गेनिक फार्मिंग अंडर नमामि गंगे फ्लैगशिप स्कीम से किसानों को आर्थिक सहयोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.