मेरठ, मई 4 -- लोहियानगर क्षेत्र के काजीपुर गांव में चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली टीम पर हमला कर दिया। लाइनमैन से मोबाइल छीनकर कर फोटो-वीडियो डिलीट कर दिये। आरोप है कि गला दबाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। लोहियानगर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि काटे गए बिजली कनेक्शन की जांच एवं बिजली चोरी रोकने के लिए टीम काजीपुर गांव में गई थी। दो दिन पहले हुई चेकिंग कार्य में एसडीओ रामकरण, जेई गुरुदेव सिंह एवं लाइनमैन नूर मोहम्मद शामिल थे। आरोप है कि चेकिंग के दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध कर हमला कर दिया। बताया कि लाइनमैन नूर मोहम्मद से मारपीट कर गला दबाते हुए मोबाइल छीन लिया। मोबाइल में बिजली चोरी किये जाने की बनाई गई वीडियो और फोटो डिलीट कर दिये। टीम की ओर से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.