काजीपुर में पारंपरिक ढंग से निकला ताजिया जुलूस
शाहजहांपुर, जून 29 -- सिंधौली। मोहर्रम पर्व के समापन पर रविवार शाम थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर में पारंपरिक ढंग से ताजिया जुलूस निकाला गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और मातमी रस्मों के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस मुख्य मार्ग से गुजरने के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की कतार लगने से राहगीरों को दिक्कत हुई, हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से जल्द ही यातायात सामान्य हो गया। मोहर्रम के अवसर पर गांव में लगे मेले में भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। यह भी पढ़ें- काजीपुर में पारंपरिक ढंग से निकला ताजिया जुलूस बच्चों ने झूलों और खिलौनों का आनंद लिया, जबकि महिलाओं ने घरेलू सामान और अन्य उपयोगी वस्तुओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.