मुरादाबाद, मई 17 -- मुरादाबाद। पंचायतों के कार्य काल पूरा होने के महज सप्ताहभर पहले तेवरपट्टी खास उर्फ काजीपुरा की प्रधान पर गाज गिर गई। प्रधान शासकीय धन के मनमाने प्रयोग सहित कई गंभीर वित्तीय आरोपों में कार्रवाई की जद में आ गईं। प्रकरण में डीएम ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके तहत प्रधान के अधिकार सीज कर दिए गए है। जबकि, आरोपों की अंतिम जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई। विकास खंड क्षेत्र कुंदरकी की ग्राम सभा तेवर पट्टी खास उर्फ काजीपुरा की प्रधान जोया आसिफ के खिलाफ गांव के लोगों ने शिकायत की थी। जिसमें मनरेगा की मजदूरी आहरण, ग्राम प्रधान के मानदेय भुगतान सहित कई निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित दो अफसरों की टीम ने जांच में आरोपों को सिद्ध पाया। उसके आधार पर प्रधान से स्पष्टीकरण ...